Bagpat News: मार्ग पर जलभराव से कावंड़ियों को होगी परेशानी
बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव-मवीखुर्द कावंड़ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव हो रहा है, जिसके चलते श्रावणी मेले में आने वाले कावंड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले में लाखों कावंड़िये मंदिर पर आएंगे।मेले को सफल बनाने के लिये जहां जिला प्रशासन रात दिन एक किये हुए है वही पुरामहादेव-मवीखुर्द कावंड़ मार्ग पर जगह जगह गड्ढे और पानी की निकासी ना होने के चलते जलभराव हो रहा है।मंदिर आने वाले कावंड़ियों के लिये यह मुख्य मार्ग है और इस मार्ग से लाखों कावंड़िये मंदिर आते है। ग्रामीणो का कहना है कि अगर यही हाल रहा और बारिश ज्यादा हो गई तो और भी बुरा हाल हो जाएगा और कांवड़ियों को मंदिर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.