बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे के पट्टी तिरोसिया में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। जबकि चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों के 34 नामजद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 18 लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व कस्बे की पट्टी तिरोसिया निवासी दोनों अनुज पुत्र धर्मवीर व सावन पुत्र रामनिवास की आपस में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षो के कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में 18 लोगों जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में अजय सोनु तथा नन्दी उर्फ नन्दलाल, शोकिन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया...