बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के हमीदाबाद उर्फ नया गांव में मारपीट का एक मामला सामने आया है। गांव निवासी हसीम ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। हसीम ने बताया कि गत 20 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: वाजिदपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उस...