बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: खेकड़ा। क्षेत्र में मानसून की सक्रियता के साथ ही धान की खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे किसानों ने बड़े पैमाने पर धान की रोपाई शुरू कर दी है। खेतों में किसान और मजदूर सुबह से शाम तक रोपाई में जुटे नजर आ रहे हैं। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। क्षेत्र के गांवों में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बारिश के कारण खेतों में प्राकृतिक रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसानों को नलकूपों का सहारा कम लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मानसून की दस्तक से किसानों के चेहरे खिले, पूर्वी इलाकों में शुरू हुई धान की रोपनी इससे सिंचाई पर होने वाला बिजली और डीजल का खर्च भी काफी घट गया है, जिससे किसानों ...