बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। मानसून की विदाई हो चुकी है। जिसके साथ ही अब धीरे-धीरे सर्दी भी दस्तक देती जा रही है। रात में और तड़के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे मौसम ठंडक बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही मानसून ने विदाई ले ली थी। इसके साथ ही सर्दी भी अपनी दस्तक का एहसास करने लगी है। यहीं वजह है कि रात में और तड़के मौसम न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे रात में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह सुहाना मौसम, दोपहर में गर्मी का एहसास, धान कटाई में किसानों की बढ़ी सतर्कता रात में मौसम सर्द होने के साथ ही अब लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए हैं। सोने के लिए हल्का कंबल और चादर ...