Bagpat News: मां की बात से नाराज होकर युवक ने निगला कीटनाशक, हालत गंभीर
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में मंगलवार को एक युवक ने मां की बात से नाराज होकर कीटनाशक दवा खा ली। दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह युवक घर पर था। उसकी मां ने उससे खेत पर मौजूद बड़े भाई के लिए खाना पहुंचाने को कहा, तो इसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद जब युवक की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच कर प्राथमिक उपचार दिया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.