बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत के गौरव कुमार ने अपनी मां की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर गौरव हरिद्वार से 71 लीटर गंगाजल कांवड़ में लेकर लगभग 250 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बागपत पहुंचा। उनके साथ अन्य कांवड़िये भी गंगाजल लेकर पहुंचे। शहर में प्रवेश करते ही परिवार और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ सभी भोले का भव्य स्वागत किया। लंबी और कठिन यात्रा के बावजूद गौरव अपने संकल्प पर अडिग रहे। बागपत पहुंचकर सभी कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मां की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान सोनू, सन्नी, अंकित, आयुष, रामेश्वर, पुनीत, सचिन और दिनेश सहित परिवारजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...