बागपत, जुलाई 15 -- Bagpat News: चांदीनगर। प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के लिए खेकड़ा क्षेत्र के 12 गांवों में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को शहबानपुर गांव में किसानों ने पंचायत की। किसानों ने यूपीसीडा और प्रशासन पर पूर्व में हुए समझौते का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। पंचायत में किसानों ने कहा कि 16 जून बागपत विधायक योगेश धामा और एडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में यूपीसीडा अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जब तक किसानों की मांगों पर निर्णय नहीं हो जाता, प्रभावित भूमि का नक्शा और किसानों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाता तथा सहमति पत्र में किसानों की आपत्तियों का समाधान नहीं होता, तब तक गांवों में एजेंट या कर्मचारियों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए नहीं भेजा जाएगा। इसके बावजूद ल...