Bagpat News: महीने के दूसरे और आखिरी मंगलवार को बंद रहेगा रटौल का बाजार
बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल में नगर पंचायत कार्यालय पर व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार संगठन को लेकर एक टीम का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि हर महीने के दूसरे और आखरी मंगलवार को बाजार बंद रखा जाएगा। कोई व्यापारी इसका उल्लंघन करेगा तो जुर्माने की कार्रवाई कराई जाएगी। दो माह पहले व्यापारियों के संगठन ने हर मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था, लेकिन कुछ व्यापारी लगातार दुकानों को खोल रहे थे। इसका अन्य व्यापारियों ने विरोध किया था। रटौल नगर पंचायत में हुई व्यापारियों की बैठक में करीब 98 प्रतिशत व्यापारी दुकानें बंद रखने के पक्ष में थे। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महीने के दूसरे और आखिरी मंगलवार को सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे। कोई व्यापारी इसका उल्लंघन करेगा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.