Bagpat News: महिला से मारपीट पर मुकदमा दर्ज
बागपत, अगस्त 27 -- Bagpat News: दाहा। दाहा गांव निवासी रेनू पत्नी रविकांत ने दोघट थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी संतराम ने उसके प्लाट पर पशुओं के चारे के लिए खोर बनवा दी। महिला ने इसका विरोध किया तो यह कह दिया गया कि जब कहेगी तभी खोर उखाड़ दी जाएगी। लेकिन अब जब उसने खोर उखाड़ने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने संतराम, लक्की, सोनू व डबलू के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.