बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला के साथ गांव के दो युवकों ने नलकूप पर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में गांव के ही एक युवक पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दोघट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अक्टूबर को सुबह मजदूरी के लिए बड़ौत गया था। शाम करीब पांच बजे जब घर लौटने पर बच्चों ने बताया कि उसकी पत्नी चारा लेने के लिए जंगल गई है। इसके बाद पत्नी को फोन किया तो उसने नदी के पास ट्यूबवेल पर बुलाकर बताया कि गांव के ही भानू उर्फ वंश पुत्र पुष्पेंद्र उर्फ गुड्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारन...