बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। शहर के ईदगाह मोहल्ले के एक परिवार ने पड़ोसियों पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने मकान में घुसकर मूर्ति खंडित कर नाबालिग बेटी का अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पथराव कर दिया गया। पीड़ित ने पड़ोस के पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बागपत के मोहल्ला ईदगाह निवासी पूजा ने बताया कि उसने वर्ष 2001 में धर्म परिवर्तन कर मुरादाबाद निवासी मदन से शादी की थी। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। वह पिछले पांच साल से बागपत की ईदगाह कॉलोनी में रहती है। आरोप है कि पड़ोस का एक परिवार उन पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा है। आरोपी पड़ोसी सुलेमान ने अपने बेटे नूर मोहम्मद के साथ घर में घुसकर मूर्ति खंडित कर दी। गत 20 अगस्त की सुबह करीब 10.30 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी जानवी घर क...