Bagpat News: महिला ने पति समेत चार लोगों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के फतेहपुर पुट्टी गांव में एक विवाहिता ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर मारपीट कर चुन्नी से गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बिनौली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता संतोष ने बताया कि रविवार की सुबह उसके पति, देवर और देवरानी ने एक राय होकर घर में ही उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं उन चारों ने चुन्नी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने शोर मचाकर वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार उसके साथ इस तरह की घटना कर चुके हैं और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.