बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बागपत। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को बड़ौली गांव की हरिजन चौपाल पर महिला जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को सुना। उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं के साथ सहभोज किया। इस दौरान डीएम ने बर्तन बैंक का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीण महिलाओं के बीच बैठकर सामूहिक सहभोज किया। जिसमें सूजी का हलवा, आलू-छोले, पूरी एवं रायता का स्वाद लिया। बरसात के मौसम में आयोजित इस सामूहिक भोजन ने ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, बच्चों, किसानों, युवाओं एवं समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील क...