बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग में दिए गए आवेदन की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आवेदन में खुद को एमडी रेडियोलॉजिस्ट बताने वाली महिला चिकित्सक की डिग्री सत्यापन में फर्जी पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल आवेदन निरस्त कर महिला चिकित्सक और आवेदक संचालक के खिलाफ बागपत कोतवाली में तहरीर दे दी है। जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। इसी बीच गत माह बागपत शहर में नया अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में एक महिला चिकित्सक को एमडी रेडियोलॉजिस्ट बताया गया था। एनडीपीएसी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया के तहत महिला चिकित्स...