Bagpat News: महिला अस्पताल में मनाया नौ बेटियों का जन्मोत्सव
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को जिला महिला अस्पताल में बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में डीएम अस्मिता लाल मुख्य अतिथि रही। उन्होंने महिला अस्पताल में जन्मी नौ बेटियों की माताओं और अन्य परिजनों को उपहाकर देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बेटियों की अच्छी परवरिश करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। एसएनसीयू वार्ड में बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा 15 स्टाफ नर्स को अलार्म सुरक्षा डिवाइस का वितरण किया। बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में इस डिवाइस का इस्तेमाल करें। वहीं, अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं और उनके परिजनों के साथ संवाद किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनुराग कुमार वार्ष्णेय, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. चैतन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.