Bagpat News: महाराजा अग्रसेन के जीवन पर नाटिका का मंचन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बड़ौत। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शहर के जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान साध्वी श्रीसुप्रज्ञा महाराज साहब आदि ठाणा-5 के निर्देशन में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीश्वेतांबर जैन समाज की बहू मंडल की महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित सुंदर नाटिका का मंचन किया। नाटिका में महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने यज्ञ में पशुबलि की प्रथा का विरोध करने, अहिंसा को अपनाने और समाज में सहयोग की भावना विकसित करने के उनके संदेश को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति में बताया गया कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रवाल समाज की स्थापना और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : धूमधाम से मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.