Bagpat News: महामंडल विधान में भक्ति भाव से जिनेंद्र भगवान की आराधना
बागपत, जुलाई 23 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर के नेहरू रोड स्थित पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे दिन भक्ति भाव से ओत प्रोत श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की। विधान में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जैन श्रद्धालुओं ने भगवान के गुणों की भक्ति करते हुए उन्हें अंगिकार करने का व्रत ग्रहण किया। विधान का आयोजन विधानाचार्य संदीप जैन, सह विधानाचार्य आदीश जैन के निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के मूल नायक भगवान 1008 पाश्र्वनाथ का अभिषेक, शांति धारा एवं पूजन हुआ। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य योगेश जैन, डा. आर के जैन को प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Patna News: जैनधर्म सिद्धचक्र विधान में उमड़ा आस्था का सैलाब श्रीजी की शांति धारा डा. आर के जैन, सत्येन्द्र कुमार जैन, कुबेर इंद्र अतुल जैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.