Bagpat News: महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया दीपोत्सव
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली के अवसर पर जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में श्रद्धा और उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया। डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में मंदिरों को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। लव-कुश जन्मभूमि स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के अलावा बागपत, छपरौली, टीकरी, दोघट और रटौल समेत विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन किया और जनकल्याण, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई मंदिरों में भंडारे भी आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम की लीलाओं, महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके द्वारा रचित रामायण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- Ara News: श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.