Bagpat News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बड़ौत। जिले में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और नगर निकाय क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं रामायण पाठ हुआ तो कहीं वैदिक यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। कार्यक्रमों में वाल्मीकि समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले के छह विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों और नौ नगर निकाय क्षेत्रों में श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर अथवा वाल्मीकि मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कई गांवों में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में किए दीपदान कुछ स्थानों पर वैदिक यज्ञ के साथ रामायण पाठ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.