Bagpat News: मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से भोले बाबा की मूर्ति लेकर पहुंचे कांवड़ियां
बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: दाहा। मनोकामना पूर्ण होने पर बागपत के पाली गांव निवासी दो युवक हरिद्वार से भोले बाबा की मूर्ति और गंगाजल लेकर कांवड़ के साथ दाहा पहुंचे। दोनों युवक अब अपने गांव के शिव मंदिर में भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। दरअसल, बागपत के पाली गांव निवासी आशीष और सौरभ ने बताया कि उन्होंने भोले बाबा से भांजे की मन्नत मांगी थी। जिसके बाद उनकी बहन ने बेटे शिवांश को जन्म दिया। जिससे उनकी मनोकामना पूरी हो गई। जिसके बाद उन्होंने हरिद्वार जाकर गंगाजल लिया और भोले बाबा की मूर्ति के साथ कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की और बढ़ रहे। उन्होंने बताया कि गांव पहुंचकर शिव मंदिर में विधि-विधान से गंगाजल से भोले बाबा का जलाभिषेक कर मन्नत पूरी होने पर भगवान शिव का आभार जताएंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.