Bagpat News: मध्यप्रदेश में काम पर गए युवक की नहर में डूबकर मौत
बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: दाहा। मध्यप्रदेश में काम पर गए गांगनौली गांव निवासी युवक नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों में शोक लहर दौड़ गई। ग्रामीण शव लेने के लिए रवाना हुए। गांगनौली गांव निवासी गुलफाम ने बताया कि उसका बड़ा बेटा इमरान 20 वर्ष मध्यप्रदेश के सपना शहर में वेल्डिंग के कार्य पर गया था। मंगलवार को सूचना मिली कि काम से थोड़ी दूर स्पोट्र्स स्टेडियम के पास नहर में फारुक, वाजिद, इमरान तीनों दोस्त के साथ नहा रहे थे। जिसमें मुजफ्फरनगर के कनियाना निवासी फारूक व बागपत के गांगनौली गांव से इमरान, वाजिद नहा रहे थे। नहर में नहाते समय इमरान डूब गया। उसके दोस्त वाजिद व फारुक ने पुलिस को सूचना तथा बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.