बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत शहर समेत जिलेभर के इस्लामी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के मदरसों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर काजी हबीर्बुरहमान ने कार्यक्रम में शामिल लोगों और बच्चों को अमर शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाई। झंड़ा फहराने के बाद तिरंगा यात्राएं निकाली गई। बड़ागांव के मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मदरसा संचालकों ने देश आजादी के बारे में प्रकाश डाला। वहीं, पांची और असारा के मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रटौल में ईदगाह के समीप स्थित मदरसा मोहसीन उल उलूम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। रटौल के चैयरमैन हाजी मुंतजिर और कस्बे के लोगों ने ध्वजारोहण किया। इस्लामिक मदरसे के बच्चों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और देशभक्...