बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। एडीएम राजीव कुमार राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी पुरानी और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे। सात जनवरी 2025 को प्रकाशित सूची की तुलना 10 अप्रैल 2026 की अंतिम सूची से कर छूटे मतदाताओं को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर उनका भौतिक सत्यापन होगा। पात्र पाए जाने वाले नागरिकों का फार्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने में सहायता की जाएगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित- वोटर लिस्ट से गायब नामों क...