बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव के पंप के सामने ईख बांधने जा रहे मजदूर को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे मजदूर की गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने हालत गम्भीर देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया। घायल के बेटे ने पुलिस को सूचना दी। भड़ल गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसके पिता रोशन पुत्र गजय सिंह घर से ईख बांधने के लिए गए थे। जब वह बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो बुढ़ाना की तरफ से आई रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गम्भीर रूप से घायल कर हो गए। राहगीरों व पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने गम्भीर हालत देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस रोडवेज बस की तलाश में जुटी। दोघट था...