Bagpat News: मकान में अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
बागपत, अक्टूबर 29 -- Bagpat News: बागपत। घिटौरा गांव में एक घर में अलमारी का ताला तोड़ लाखो के जेवरात और नगदी चोरी कर लिए। पीड़ित नें पडौस के ही युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घिटौरा निवासी विपिन पुत्र देवी सिंह नें बताया की वह देर शाम बच्चों को टयूशन छोड़ने घर पर ताला लगाकर पत्नी के साथ गया था। जब वह वापस लौट रहे थे तो पडौस के ही एक युवक को उसकी पत्नी नें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह वहां से भाग निकला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और संदूक खुले मिले जिसमे रखी एक लाख बीस हजार की नगदी व सोने चांदी के जेवरात गायब थे।उसने शोर मचाया और पडौस के लोगो को बताया इसके अलावा 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। मौकें पर पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है उधर रटौल चौकी इंचार्ज संजीव कुमार नें बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.