Bagpat News: मकान की छत गिरने से दो लोग घायल, हजारों का सामान नष्ट
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव में एक मकान की छत गिरने से फ्रिज, सेफ, अलमारी सहित हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। वहीं, दो लोग भी मलबे की चपेट में आने से चोटिल हो गए, जिन्हें निजी चिकित्सक से उपचार दिलवाया गया। खट्टा प्रहलादपुर निवासी अनीश पुत्र सरफूद्दीन ने बताया कि उसका मकान जर्जर अवस्था में पहुंचा हुआ था। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। तभी अचानक मकान की छत भर-भराकर गिर गई। छत गिरते ही परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं, छत गिरने से फ्रिज, सेफ, अलमारी, मशीन, संदूक आदि सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। अनीश की पत्नी आसमा और बेटी नगमा मामूली रूप में घायल हो गई। जिन्हें निजी चिकित्सक से उपचार दिलवाया गया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.