बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के काठा टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर भाजपा के राज्यमंत्री एवं बागपत के प्रभारी मंत्री के काफिले में शामिल कार सवार युवकों और टोलकर्मियों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने हमला करने की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। काठा टोल प्लाजा मैनेजर अंकित धामा ने बताया कि मंगलवार को 20 से अधिक कारों का काफिला टोल पर पहुंचा। टोल कर्मियों ने उनसे टोल की वसूली करनी चाही तो कार सवार 30 से अधिक युवकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने बेल्ट और लाठी-डंडों से कर्मचारियों को पीटा। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। टोल मैनेजर की सूचना प...