बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में धनौरा गेट के पास रोडवेज बस स्टॉप बनवाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। परिवहन मंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। भड़ल गांव में धनौरा गेट के पास तमेलागढ़ी,बोपुरा, फौलादनगर, धनौरा, गैडबरा समेत कई गांवों के लोग रोडवेज बसों में सफर के लिए पहुंचते हैं। इस स्थान पर बस स्टॉप नहीं होने के कारण रोडवेज बसें यहां नहीं रुकती हैं। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए भड़ल स्टैंड तक पैदल जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टॉप बनवाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री अमित चौधरी, अजय शर्मा और नवीन प्रधान सहित अन्य भाजपा...