Bagpat News: भोले की भक्ति में डूबे कांवड़ियों का हर तरफ सैलाब
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बड़ौत। पतित पावनी गंगा के हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले श्रद्धालु कांवड़ियों में शिव भक्ति का ज्वार दिखाई दे रहा है। भोले की भक्ति डूबे कांवड़िये भोलेनाथ के जलाभिषेक को कांवड़ों में गंगाजल ले जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। इनमें युवक, अधेड़, महिलाएं, युवतियां, बच्चे, विकलांग सभी शामिल हैं। अभी तक बड़ौत से गंगाजल लेकर लगभग एक लाख कांवड़ियां हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली की ओर रवाना हो चुके हैं। कांवड़िये शिव भक्ति के पथ पर बुलंद इरादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नाचते गाते कावड़ियों की टोलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बम बम भोले की जयकारे से पूरी फिजा गुंजायमान रही। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरू और सीटी की आवाज टोलियों लगातार चलने की आहट दे रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.