Bagpat News: भैयादूज आज, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
बागपत, नवम्बर 10 -- Bagpat News: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भैयादूज पर्व जिलेभर में 11 नवंबर यानि आज मनाया जाएगा। मंगलवार को जिलेभर के बाजारों में खरीददारी के लिए बहनों की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में पुलिस तैनात रही। वहीं, भाइयों के घर जाने के लिए बहनों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक भैयादूज की तैयारियों को लेकर जिलेभर के बाजारों में मंगलवार को दिनभर चहल-पहल बनी रही। बहनों ने बाजार से अपने भाइयों के लिए नारियल के गोले व मिठाइयां खरीदी। दिनभर भीड़भाड़ से कई मुख्य बाजारों के पास सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे निपटने के लिए पुलिस को भी दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भैयादूज पर ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़, सफर करना हुआ मुश्किल बाजारों में बहनें अपने भाइय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.