Bagpat News: भैयादूज: सड़कों पर उतरा यात्रियों का रैला, बस-ट्रेन सब फुल
बागपत, नवम्बर 11 -- Bagpat News: भैयादूज पर्व के चलते बुधवार को सड़कों पर यात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। यात्री डग्गामार वाहन, रोडवेज बस, आदि वाहनों की छत पर यात्रा करते नजर आए। इतना ही नहीं घंटों-घंटों तक बहनों को बसों का इंतजार करते हुए भी देखा गया। ट्रेनें भी यात्रियों से फुल रही। शहर के दिल्ली-सहारनपुर रोड बस स्टैंड, मेरठ बस स्टैंड और चमरावल बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। भीड़ का आलम यह था कि लोगों को बसों की छत पर चढ़कर यात्रा करनी पडी। भीड़ के कारण महिला यात्रियों का बुरा हाल था। गांव-देहात के मार्गों पर बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गामार वाहन संचालक भी यात्रियों को भूसे की तरह भर रहे थे। इतना ही नहीं भैयादूज पर्व पर उन्होंने जमकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.