Bagpat News: भैंसा-बोगी दौड़ में दो बोगियां टकराने के बाद पलटी, चार घायल, मुकदमा दर्ज
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। बसी गांव में दौड़ के दौरान दो भैंसा-बुग्गी आपस में टकराकर पलट गईं। इससे दोनों बुग्गियों पर सवार चार युवक घायल हो गए। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस संज्ञान लेकर चार नामजद और कई अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार गत सोमवार रात बसी गांव के मार्ग पर कुछ युवक भैंसा बुग्गी दौड़ करा रहे थे। दौड़ के दौरान दो बुग्गियां तीव्र मोड़ टकराकर पलट गईं। हादसे में दोनों बुग्गियों पर सवार चार युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ का वीडियो वायरल हुआ परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.