बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। नरेला से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक को 15 दिन पहले ककड़ीपुर पुलिस चौकी के दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। इससे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर भैंसा-बुग्गी से टकराई गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दो दिन पहले मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक सोनू की पत्नी पायल ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि मुजफ्फरनगर के फुगाना गांव निवासी उसके पति सोनू दिल्ली के नरेला स्थित एक कंपनी में काम करते थे। 12 सितंबर की शाम वह अपने दोस्त फुगाना निवासी गौरव और अंकुर निवासी हडौली के साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। ककड़ीपुर पुलिस चौकी के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद सोनू की बाइक भैंसा-बुग्गी से जा भिड़ी। ...