बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल गांव में भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद एक ही परिवार के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडो से मारपीट हुई। मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का टीकरी सीएचसी पर उपचार कराया। भड़ल गांव में आनंदपाल व उसकी पुत्रवधु के बीच काफी समय से भूमि के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर मंगलवार देर शाम दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आनंदपाल उसकी पत्नी त्रिशला बेटा विजय घायल हो गया। जबकि दूसरी तरफ रीना पत्नी स्व अमित व उसका बेटा कृष घायल हो गया। रीना ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची दोघट थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के बीच भूमि व ट्रैक्टर के हिस्से का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर ...