बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: दाहा। बामनौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया है। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। बामनौली गांव निवासी गौरव पुत्र सुखपाल ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति से उसका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जब भी वह उससे भूमि विवाद के निबटारे की बात करता है तो उसके साथ गाली गलौच एवं मारपीट पर उतारू हो जाता है। गुरुवार को उसके साथ दो लोगों ने मिल कर मारपीट कर दी उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...