Bagpat News: भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का लिया संकल्प
बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: खेकड़ा। भूजल स्तर में लगातार गिरावट के बीच ग्राम रावण उर्फ बड़ा गांव में भूजल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाबार्ड समर्थित समृद्धि पहल के अंतर्गत ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण और भूजल संवर्धन का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई और जल दक्ष खेती को अपनाकर पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.