Bagpat News: भारतीय मानक ब्यूरो की प्रतियोगिता में तानिया और तनु रही प्रथम
बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: खेकड़ा। भारतीय मानक ब्यूरो की गाजियाबाद शाखा के तत्वावधान में सोमवार को कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। बीआईएस के गाइड सचिन प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सीएनजी सिलेंडर के निर्माण, गुणवत्ता मानकों और सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से मानकयुक्त उत्पादों का ही प्रयोग करने और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान सीएनजी सिलेंडर विषय पर लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा तानिया और तनु ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सानिया और सुहाना ने द्वितीय तथा कक्षा नौ की खुशी और लक्ष्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: भाषण प्रतियोगिता में शांती देवी इंटर कालेज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.