Bagpat News: भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन को फोन पर जान से मारने की धमकी
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। भाजपा नेता और बड़ौत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा को फोन जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की आजाद नगर कॉलोनी निवासी भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज कर खुद को बिजरौल गांव का रवि बताया। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा कि जहां भी मिलोगे जान से मार दूंगा। आरोपी ने धमकी दी कि यदि वह कहीं छिप गया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। दुष्यंत तोमर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं परिवार के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.