Bagpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष की सीओ से झडप, भाजपाईयों ने दिया धरना
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: कस्बे में एमएलसी मतदान केन्द्र पर शुक्रवार शाम पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष की सीओ से तीखी बहस हो गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीओ ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने का प्रयास किया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख एएसपी मौके पर पहुंचे और भाजपाइयों को मनाने में जुट गए। बाद में सीओ के खेद जताने पर धरना समाप्त हो गया। खंड विकास कार्यालय में एमएलसी की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। शाम करीब पौने चार बजे भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा केन्द्र पर पहुंचे। उनको कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ पर पक्षपात करने की शिकायत की। इस पर नीरज शर्मा ने सीओ से बात की। इसी दौरान उनमें तीखी बहस हो गई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि सीओ ने उनको धक्का देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.