Bagpat News: भाजपाइयों ने सुना मन की बात कार्यक्रम
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे के बूथ संख्या 217 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) भी कराया गया। भाजपा जिला महामंत्री अमित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद देशवाल, मंडल महामंत्री गौरव उपाध्याय, शक्ति केंद्र संयोजक रामभजन, पुष्पेंद्र पवार, जितेंद्र राठी, राजकुमार, रामकुमार, डॉ.यशपाल, अक्षय कुमार, नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कार्यकर्ताओं ने सुनी मन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.