Bagpat News: भाजपाइयों ने मंदिर के पुजारियों का किया सम्मान
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बड़ौत। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर मुख्य पुजारियों को सम्मानित किया। इस दौरान पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर फूल-मालाएं पहनाई गईं और उनका हालचाल जाना गया। भाजपा जिला मंत्री दीपक भारती ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समानता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देता है। उनके विचारों को अपनाकर समाज में समरसता और एकता को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, नामित सभासद विकास वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सचिन कुमार, संजीव रविदासी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.