बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बागपत। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने 'भारत एनपीके' नाम से अमोनियम सल्फेट उर्वरक की कथित बिक्री का विरोध करते हुए गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सहदेव प्रधान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि बाजार में अमोनियम सल्फेट उर्वरक को 'भारत एनपीके' नाम से बेचा जा रहा है, जिससे किसान भ्रमित हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि पैकेजिंग और नामकरण इस प्रकार किया गया है कि वास्तविक उर्वरक की पहचान करना कठिन हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भ्रामक तरीके से बेचे जा रहे अमोनियम सल्...