Bagpat News: भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर पांच बच्चे घायल
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब मज़दूर के मकान की छत भर-भराकर नीचे आ गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबकर पांच मासूम बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी मज़दूर जावेद ने अपने मकान की छत पर सीमेंटेड चादरें डाली हुई थीं। शुक्रवार को मज़दूर जावेद काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। जबकि, घर पर उनकी पत्नी गुलफसा मौजूद थीं। घर में जावेद के अपने बच्चों के अलावा उनके भाई गुलफाम के बच्चे भी आए हुए थे और सभी आपस में खेल रहे थे।बताया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.