बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: दाहा। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में रविवार को किसानों ने मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस निकाल रहे किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 13 सितंबर की पंचायत से पूर्व अधिकारियों ने समाधान नहीं कराया गया तो पंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। भड़ल गांव में किसानों की समस्या को लेकर रविवार को कश्मीरी लाल की हवेली से हाथों में तख्ती लिए हुए किसानों ने कुरैशियान मौहल्ला, मैंन बाजार, बड़ौत बुढाना मार्ग, धनौरा मार्ग होते हुए मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस निकाल रहे किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। 13 सितंबर को कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में होने वाली किसानों की पंचायत से पूर्व कोई निर्णय नहीं लिया गया तो पंचायत में किसान बड़ा निर्णय ...