बागपत, अक्टूबर 1 -- Bagpat News: खेकड़ा। जैन इंटर कॉलेज में दशलक्षण पर्व के समापन पर जैन समाज के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान शांतिनाथ की भक्ति में श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। भजन और काव्य पाठ के माध्यम से भगवान शांतिनाथ के जीवन, तप और त्याग का गुणगान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भजन गायिका आस्था जैन ने भगवान शांतिनाथ के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद कवि कमलेश जैन बसंत ने भगवान शांतिनाथ को समर्पित काव्य पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: श्याम नाम की मस्ती में, मेरा मन रंग गया... भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में भगवान शांतिनाथ की रथया...