बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बड़ौत। श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी के तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य आर्जव सागर के सानिध्य में भगवान श्रेयांसनाथ को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र का सौभाग्य ऋषभ जैन और चक्रवर्ती का सौभाग्य अनुज जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य अंकुर जैन और मुकेश जैन को मिला। संघस्थ ऋषिका दीदी ने श्रद्धालुओं से आचार्य श्री की भक्तिभाव से पूजा कराई। कार्यक्रम के दौरान लाडू सजाओ और राखी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक ढंग से लाडू व राखियां सजाईं। यह भी पढ़ें- भगवान श्रेयांसनाथ निर्वाण महामहोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्...