बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर से माता वैष्णोदेवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह माता के रथ की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ उठाया। शोभायात्रा से पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद माता वैष्णोदेवी की प्रतिमा को भव्य रथ पर विराजमान कर यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर सारंग सिनेमा मार्ग, शिव मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन चौक, नया बाजार, अतिथि भवन और गांधी रोड से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे दुर्गा संकीर्तन मंडल का बैनर लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ठाकुरद्वारा में धूमधाम से निकाली म...