बागपत, सितम्बर 21 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौली गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठने के दौरान पैर फिसलने से किसान पहिए के नीचे आ गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। बड़ौली निवासी 45 वर्षीय किसान प्रमोद पुत्र शिवनारायण ट्रैक्टर किराए पर चलाता है। सोमवार सुबह वह बड़ौली गांव के जंगल में ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी लेने गया था। जेसीबी से मिट्टी भरवाने के बाद वह चला तो अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया और पहिए मिट्टी में धंस गए। काफी कोशिश के बाद भी ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद प्रमोद ने जेसीबी से ट्रैक्टर को धक्का लगवाया और खुद भी नीचे आकर धकेलने लगा। कुछ देर में ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। इस पर प्रमोद ट्रैक्टर पर बैठने लगा तो पैर फिसलने से व...