Bagpat News: बड़ागांव में तीन अगस्त से शुरू होगा वर्षायोग, मंगल कलश स्थापना के साथ होगा शुभारंभ
बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: खेकड़ा। बड़ागांव स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृत्ति आश्रम में तीन अगस्त से वर्षायोग-2026 का शुभारंभ होगा। वर्षायोग के प्रथम दिन मंगल कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन अगस्त सोमवार को दोपहर चार बजे मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ होगा। वर्षायोग के दौरान आश्रम में विभिन्न धार्मिक प्रवचन, पूजन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन आर्यिका दर्शन्मति माताजी के सान्निध्य में संपन्न होगा। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जैन भवन में कलश स्थापना से पूर्व हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.